बुर्का पहनकर दोस्त समेत बस में सवार होने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज
जग्तियाल, जग्तियाल पुलिस ने बुर्का पहनकर दोस्त समेत आरटीसी बस में सवार होने वाले युवक व उसके दोस्त के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया।
कोरुटला पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर चिरंजीवी ने बताया कि कोरुटला में रहने वाले मोहम्मद नोमान (21) व उसके दोस्त मोहम्मद अकील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 290, 292 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि नोमान स्थानीय होटल मालिक का बेटा है।
यह भी पढ़ें… शिवलिंग के समक्ष गांजा लेकर रील बनाने वाले युवक अरेस्ट
वह गत रविवार को बुर्का पहनकर कोरुटला बस स्टेशन पहुँचा और महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर जाकर बैठ गया। इसी बीच बस कंडक्टर को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों युवक पहले भी इस तरह के चार-पांच वीडियो सोशल मीडिया के लिए बना चुके हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



