अत्तापुर स्थित हल्दीराम आउटलेट के सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद, अत्तापुर पुलिस ने पीवीएनआर एक्सप्रेस-वे के पिल्लर नं. 182 के निकट स्थित हल्दीराम के आउटलेट के सेल्समैन के खिलाफ मामले दर्ज किए। अत्तापुर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर कॉलोनी, कमलापुर कॉलोनी निवासी लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र कोटागिरी सिद्धार्था की शिकायत पर हल्दीराम आउटलेट और सेल्समैन के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत और फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड्स एक्ट 2006 के तहत मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सिद्धार्था ने कल दोपहर के समय अत्तापुर स्थित हल्दीराम आउटलेट से पैकेट बंद कलाकंद और समोसे खरीदे थे। दोनों पैकेट खोलकर देखने पर कलाकंद और समोसे में फंगस पाई गई तथा इसमें से दुर्गंध भी आ रही थी। ये दोनों खाद्य पदार्थ सेवन योग्य नहीं थे। सिद्धार्था ने जब आउटलेट के सेल्समैन से कलाकंद और समोसे में फंगस होने और इनके खराब होने की शिकायत की, तब सेल्समैन ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय उल्टे शिकायतकर्ता से असभ्य, अशिष्ट और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें… 25वीं दीक्षांत परेड : 105 हैंडलर और 76 पुलिस डॉग्स बने सुरक्षा के नए सिपाही

इसके साथ ही सेल्समैन ने शिकायतकर्ता को धमकी दी कि उसे चाहे जो करना है, कर लें। उसने कहा कि यह आउटलेट ऑल इंडिया ब्रांच है और पैकेट फूड के खराब निकलने पर वे कुछ नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, सेल्समैन ने शिकायतकर्ता की बहन झाँसी के इस मामले की वीडियो निकालने पर उसके साथ भी बदसलूकी की। प्राप्त शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button