श्री श्याम सत्संग सदन, खाटू में मना बाबा श्याम का भव्य उत्सव
हैदराबाद, श्री श्याम सत्संग समिति ट्रस्ट द्वारा खाटू की धर्मशाला श्री श्याम सत्संग सदन में फाल्गुनी ग्यारस के उपलक्ष्य में श्याम बाबा का भव्य उत्सव आयोजित किया गया। राजकुमार गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, फाल्गुनी मेले के उपलक्ष्य में रूम डोनर को 5 दिवसीय ठहरने की व्यवस्था की गई, जिसमें नाश्ता, दोपहर का भोजन, सांयकाल हाई-टी एवं रात्रि भोजन शामिल था। लगभग 200 से ज्यादा सदस्य धर्मशाला में ठहरे थे। सभी ने धर्मशाला व्यवस्था की प्रशंसा की। कोलकाता के कारीगरों द्वारा सत्संग हॉल एवं बाबा के दरबार की सजावट की गई। बाबा का श्रृंगार विशेष रूप से दिल्ली से आई फूल मालाओं द्वारा किया गया।
फाल्गुनी ग्यारस को धर्मशाला में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। अवसर पर सौरभ शर्मा, संजय पारीक अनिल शर्मा, आशीष शर्मा, मयंक अग्रवाल, आकाश भानु, संदीप दीक्षित, श्रुति शर्मा, नवीन दहिमा ने भजन प्रस्तुत किए। कीर्तन में महेश म्यूजिकल ग्रुप, सिरसा, हरियाणा एवं साउंड की व्यवस्था मनीष (जयपुर) द्वारा की गई। कीर्तन के यजमान संतोष कुमार राजकुमार गुप्ता परिवार रहे। बाबा श्रंगार सेवा अंजू नरेश गुप्ता, बाबा बागा सेवा गौरी शंकर अग्रवाल (नई दिल्ली) एवं फ्रूट सेवा रामेश्वरलाल गजानंद कल्चर मोतीवाले की ओर से की गयी।
यह भी पढ़ें… श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. का मनाया गया अवतरण दिवस
फाल्गुनी मेले में श्री श्याम सत्संग समिति ट्रस्ट के चेयरमैन पुरषोत्तमदास गोयल, मैनेजिंग ट्रस्टी गोपालदास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, फाउंडर ट्रस्टी पुरुषोत्तम पारिक, सुनील सिंघानिया, दिनेश अग्रवाल, बीकेश गोयल, ट्रस्टी रितेश अग्रवाल, महावीर पित्ती, अतुल अग्रवाल की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



