शमशाबाद ग्रामीण थाना क्षेत्र में मजदूर की सिर पर ग्रेनाइट गिरने से मौत


हैदराबाद, शमशाबाद ग्रामीण थाना परिधि के अंतर्गत सिर पर ग्रेनाइट गिरने के कारण निर्माण क्षेत्र के मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मूलत छत्तीसगढ़ निवासी संतोष दास (36) मनसानपल्ली ग्राम, माहेश्वरम में रहते हुए रविचंद्रा वर्मा के पास मजदूरी कर रहा था।
25 दिन पूर्व संतोष दास का साला धरम महंत भी गाँव से आकर उसके पास रहते हुए मजदूरी कर रहा था। दोनों पेद्दागोलकोंडा ग्राम परिधि में रविचंद्र वर्मा द्वारा निर्मित किए जा रहे मकान में मजदूरी कर रहे थे।
बुधवार दोपहर 12.30 बजे डीसीएम वैन से ग्रेनाइट का लोड दोनों अन्य व्यक्तियों गुरुदेव महेश और अमर सिंह के साथ मिलकर उतार रहे थे। ग्रेनाइट पत्थर क्रेन के जरिए उतारे जा रहे थे। इस दौरान क्रेन का बेल्ट टूट गया और क्रेन से उठाया गया ग्रेनाइट पत्थर संतोष के सिर पर जा गिरा।

यह भी पढ़ें… मिशन भागीरथ सर्विस रिजर्वायर में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत
सिर फट जाने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। धरम महंत की शिकायत पर पुलिस क्रेन चालक रत्नाला डोम्बुरू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
