नुमाइश मैदान में 21 मार्च को माँ वैष्णो देवी का विशाल जागरण
हैदराबाद, माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल, हैदराबाद के तत्वावधान में नुमाइश मैदान में आगामी 21 मार्च को रात 8.30 बजे से आयोजित किए जाने वाले माँ वैष्णो देवी के विशाल जागरण को भव्य बनाने हेतु भूमि पूजन नुमाइश मैदान में किया गया।




नुमाइश मैदान में संजयजी महाराज के सान्निध्य में विधिवत रूप से भूमि पूजन किया गया। अवसर पर मंडल ने बताया कि माँ भगवती का विशाल जागरण आगामी 21 मार्च को रात 8.21 बजे से नुमाइश मैदान में आयोजित किया जाएगा। जागरण का मुख्य आकर्षण अखंड ज्योत, माता का भव्य दरबार, अलौकिक दर्शन, भजन गंगा, लंगर (प्रसाद), माता का खजाना, तारा रानी की कथा, आरती एवं प्रसाद का कार्यक्रम होगा।
माता के जागरण में जोधपुर के राष्ट्रवादी गायक छोटू सिंह राबना, नई दिल्ली के गायक सुमीत सैनी एवं हैदराबाद के मुरारी दाहिमा भजन प्रस्तुत करेंगे। जागरण के दौरान स्टॉल लगाकर सेवा कार्य किए जाएँगे। कार्यक्रम में तेलंगाना के मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस आदि हिस्सा लेंगे। साथ ही कार्यक्रम में माँ वैष्णो देवी मंदिर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जागरण में सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतेजाम किये जाएँगे। शुक्रवार 20 मार्च को नुमाइश मैदान में मंडल के सदस्य परिवारों के लिए मेहंदी, भोजन प्रसाद एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चेतन दाहिमा भजन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने मंडल के सदस्यों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… ‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ कार्यक्रम सम्पन्न
अग्रवाल समाज व मंडल के कई प्रमुख सदस्य कार्यक्रम में शामिल
अवसर पर कोर कमेटी के रामकिशन अग्रवाल, ए.के. अग्रवाल, राकेश नरसिंगपुरिया, संजय अग्रवाल (राजस्थानी), अंजनी कुमार सरावगी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश जालान, सूर्यकमल गुप्ता, धीरज कुमार अग्रवाल ताऊजी, प्रवीण नावंदर, मंडल के सदस्य हरिओम गर्ग, कमल आकाश जाजू, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश टिबड़ेवाल, श्यामलाल गोयनका, राजेन्द्र अग्रवाल (आईएचएम), त्रिलोक अग्रवाल, जोगीराम अग्रवाल, बिक्की सराफ, महेश अग्रवाल (तायल), मदन सिंह सांखला, विकास अग्रवाल (बिग इले), पुनीत गुप्ता, विकास कुमार केशान, सज्जन कुमार सराफ, रमेश कुमार अग्रवाल, वरुण कौशिक, नारायण चौधरी, नरेश अग्रवाल (मोहर सिंह), हर्ष अग्रवाल, अमन पोद्दार, नरेश कुमार आयुष, विनोद अग्रवाल (साई प्लास्टिक), रामफल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, (कृष्णा ओयू), महेश गोयल ताजपुरिया, विट्ठल अट्टल, नरेश गर्ग, सुनील कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (जगदंबा), विकास हिसारिया, गणेश आगेवाल व सुशील कुमार आगेवाल उपस्थित थे।
अवसर पर दिनेश अग्रवाल, संदीप मित्तल, नितिन अग्रवाल, एस.के. अग्रवाल (डीआरएस), गोपाल तायल, नवीन कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल के.पी., घनश्याम अग्रवाल, धीरज अग्रवाल (सहेली साड़ी), श्रवण कुमार अग्रवाल, अशोक मित्तल ए एंड ए, आशीष दोचानिया, अमित सरावगी, संदीप मारोड़िया, अनूप कुमार झुनझुनवाला, मुकेश कुमार अग्रवाल शिव, राजू अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार बैद, सतीश गुप्ता, राकेश अग्रवाल (सुषमा) अश्विन अवस्थी, हर्ष अग्रवाल, रजनीश सिंघानिया, अनिरुद्ध प्रसाद, सुनील कुमार दुग्गड़, राजू दरक, विभोर कुमार तुलस्यान, रूपेश अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल, कमल कुमार अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, मनीष तालुका, अचल गुप्ता, अनिल सुरेखा, जगदीश सारड़ा, भीम फिटकरीवाला, मनीष फिटकरीवाला, संगेश अग्रवाल, धीरज खेतान, सुनील रायचंदानी, नवीन कुमार अग्रवाल, रवि गोयल, घनश्याम पटेल, ललित अग्रवाल, प्रमोद तुलस्यान, किशोर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





