ए.पी. महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक ने जीते आईबीए अवॉर्ड्स
हैदराबाद, ए.पी. महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड को इंडियन बैंक्स आसोसिएशन (आईबीए) द्वारा मुंबई में आयोजित 21वें वार्षिक बैंकिंग टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस, एक्सपो और साइटेशन्स 2024-25 में कोऑपरेटिव सेक्टर बैंक्स कैटेगरी में बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक अवॉर्ड (रनर-अप) और बेस्ट आईटी रिस्क मैनेजमेंट बैंक (स्पेशल मेंशन) से सम्मानित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बैंक के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सोल्यूशंस का लाभ उठाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और इंडस्ट्री के बेस्ट प्रैक्टिस के अनुसार मजबूत आईटी रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क को लागू करने में लगातार प्रयासों को मान्यता देते हैं। यह सुरक्षित तरीके से ग्राहकों की खुशी के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह उपलब्धि बैंक के विजन की मजबूत पुष्टि है।
गौरतलब है कि ए.पी. महेश कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का एकमात्र कोऑपरेटिव बैंक है, जिसने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए। मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ वी. अरविंद ने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रबी शंकर से पुरस्कार प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें… थैलीसीमिया की रोकथाम हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक- दामोदर राजानरसिम्हा
अवसर पर आईआईटी-मुंबई के प्रोफेसर पटनायक, एमेरिटस और आईबीए के सीईओ अतुल कुमार गोयल उपस्थित थे। वी. अरविंद ने कहा कि यह उपलब्धि बैंक के बोर्ड, मैनेजमेंट और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। साथ ही ग्राहकों को सुरक्षित, संरक्षित और टेक्नोलॉजी संचालित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के विजन को मजबूत करती है। बैंक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में 45 शाखाओं के नेटवर्क के साथ काम कर रहा है। आरबीआई के पात्रता मानदंडों के अधीन 50वें स्वर्ण जयंती समारोह यानी 2028 तक 5 और शाखाएँ खोलने की योजना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



