अवैध संबंध के चलते महिला और उसके 6 माह के शिशु की जिन्दा जलाकर हत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र नलगोंडा ज़िले के नामपल्ली थाना परिधि के अंतर्गत मर्रिगुड़ा मंडल के केतपल्ली ग्राम में अवैध संबंध के चलते एक महिला ने एक अन्य महिला और उसके 6 माह के शिशु पर पेट्रोल उंडेलकर आग लगा दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बुरी तरह से झुलसे शिशु ने सुबह नीलोफर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मर्रिगुड़ा निवासी ममता (25) के पति नागेश के उसी गाँव में रहने वाली एक और महिला सुजाता के साथ अवैध संबंध बन गए थे। नागेश और सुजाता के बीच अवैध संबंध का खुलासा होने पर नागेश और ममता के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। झगड़ों के चलते नागेश अपनी प्रेमिका सुजाता से दूरी बना ली थी।

इस कारण सुजाता ने नागेश के साथ संबंध में बाधक बन रही नागेश की पत्नी ममता को रास्ते से हटाने की ठान ली। सोची-समझी साजिश के तहत आज शनिवार को सुजाता मिर्च पाउडर और मुर्गी काटने की चाकू व बोतल में पेट्रोल लेकर ममता के घर गई और उसके साथ झगड़ा किया।

अपराधियों ने ममता और शिशु पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

इस दौरान ममता अपने 6 माह के बालक को गोद में उठाए हुए थी। उसी समय सुजाता ने बोतल में भरकर लाया गया पेट्रोल ममता पर उंडेल दिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। ममता के साथ उसका पुत्र भी झुलस गया। आग की लपटों में घिरी ममता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गई। इस हादसे में ममता की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शिशु लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया।

यह भी पढे़: इंस्टाग्राम प्रेम संबंध बना दोहरी हत्या की वजह, युवती ने माता-पिता की हत्या की

शिशु को पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नीलोफर अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ आज शाम शिशु ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुजाता ने पुलिस थाने जाकर अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे पुलिस इंस्पेक्टर दुदिराज और सब-इंस्पेक्टर लिंगा रेड्डी ने घटनास्थल की छानबीन की। सुजाता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button