चंदानगर में शुरू हुआ आकाश इंस्टीट्यूट का नया कोचिंग सेंटर
हैदराबाद, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने चंदानगर में नया कोचिंग सेंटर शुरू किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अरिकापुड़ी गांधी ने सेंटर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर आकाश के राज्य प्रमुख अमित कुमार उरिती और संचालन प्रमुख निशांत श्रीवास्तव उपस्थित थे। नए सेंटर में नीट, जेईई, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही फाउंडेशन कोर्स भी उपलब्ध होंगे।

अवसर पर आकाश के चीफ एकेडमिक एंड बिजनेस हेड धीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि चंदानगर में नया सेंटर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल की जा सके। उन्होंने कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट अनुभवी संकाय सदस्यों, संपूर्ण अध्ययन सामग्री और उच्च स्तरीय कोचिंग के लिए जाना जाता है। इस नए सेंटर के माध्यम से संस्थान का उद्देश्य चंदानगर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें… जेसीआई का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 13 जुलाई को
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



