आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को एसीबी का बुलावा

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फार्मूला ई-कार रेस की जाँच-पड़ताल के संदर्भ में पुन एक बार आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। अरविंद कुमार को नोटिस जारी कर गुरुवार 3 जुलाई को सुबह 11.30 बजे हाजिर होने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि इस मामले की जाँच-पड़ताल कर रही एसीबी अरविंद कुमार से इससे पूर्व तीन बार बातचीत कर चुकी है। चौथी बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। इससे स्पष्ट हो रहा है कि फार्मूल ई-कार रेस के मामले को तेलंगाना सरकार काफी प्राथमिकता दे रही है। फार्मूला ई-कार रेस के लिए संबंधित कंपनी को एचएमडीए की ओर से भुगतान किया गया था। इस मामले में विदेशी कंपनी को भुगतान के संदर्भ में आरबीआई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़ें… पूर्व मंत्री केटीआर से 7 घंटे पूछताछ- फार्मूला ई-कार रेस मामला

विदेशी कंपनी को लगभग 55 करोड़ रुपये नियमों का उल्लंघन कर जारी किए गए। इस कारण ही एसीबी ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की। इस मामले में पूर्व मंत्री व भारास के कार्यवाहक अध्यक्ष के. तारक रामाराव को आरोपी नं. 1, आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को आरोपी नं. 2 और एचएमडीए के पूर्व अभियंता बीएलएन रेड्डी को आरोपी नं. 3 करार देते हुए एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button