800 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दम्मईगुड़ा में गांजे की बिक्री करने वाले व्यक्ति को 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

एसटीएफ द्वारा बताया जाता है कि दम्मईगुड़ा में रहने वाला सैयद सादिक पिछले कुछ दिनों से छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की बिक्री कर रहा था। छापेमारी के दौरान उसके पास से करीब 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत कापरा की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एसटीएफ ने बताया कि सादिक के ग्राहकों की भी सूची तैयार की जा रही है और उससे गांजा खरीदने वालों को भी नोटिस जारी करते हुए पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़े: गोलकोंडा में गांजे के साथ 1 गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button