आदित्य धर ने की ‘धुरंधर’ के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा की तारीफ

नयी दिल्ली, फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ में सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उन्होंने फिल्म के हर दृश्य में जान डाल दी।

धर की फिल्म ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ 19 मार्च को रिलीज हुई और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। यह उनकी 2025 में निर्देशित फिल्म ‘‘धुरंधर’’ का सीक्वल है।फिल्म निर्देशक ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर नौलखा के साथ कई तस्वीरें साझा कीं और कहा कि सिनेमैटोग्राफर फिल्म से सबसे अंत में जुड़ने वाले लोगों में शामिल थे।

“इस फिल्म के लिए जान भी दे दूंगा”

निर्देशक ने लिखा, ‘‘विकास नौलखा फिल्म ‘धुरंधर’ की आत्मा हैं। वह ‘धुरंधर’ फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले इसमें शामिल हुए। लेकिन उनकी गहरी समझ को देखते हुए यह बहुत मायने रखता था।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आज भी याद है कि कहानी पढ़ने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मैंने इस तरह की फिल्म करने के लिए 30 साल इंतजार किया है। मैं इसके लिए अपनी जान दे दूंगा।’ उन्हें अपने कहे हर शब्द का मतलब पता था।’’

निर्देशक ने कहा, ‘‘इसके बाद जो कुछ हुआ वह सिर्फ काम नहीं था, बल्कि समर्पण था।’’ फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।धर ने कहा, ‘‘फिल्म का भार अपने कंधों पर उठाने के बाद उन्होंने अमृतसर की चिलचिलाती गर्मी और लेह की कड़ाके की ठंड में भी कभी खुद को लक्ष्य से भटकने नहीं दिया, लेकिन विकास को जो बात सचमुच असाधारण बनाती है, वह सिर्फ उनकी सहनशक्ति ही नहीं, बल्कि उनकी दृष्टि है। बारीकियों पर उनकी पैनी नजर, कैमरे के पीछे उनकी भावनात्मक समझ, किसी दृश्य को न सिर्फ देखने में बल्कि महसूस करने में भी सक्षम होना, यही उनकी प्रतिभा का स्रोत है।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button