अग्रवाल समाज श्याम मंदिर की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
हैदराबाद, अग्रवाल समाज श्याम मंदिर शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आज बाबई एक्सप्रेस (लकड़ी का पुल) में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्ष सीमा मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
नवगठित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं केंद्रीय समिति सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से आगामी सावन की सैर कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सावन माह में दो सैर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत एक स्थानीय भ्रमण और दूसरी बाहर की यात्रा अग्रोहा धाम के लिए होगी। कार्यक्रमों की तिथियाँ और विवरण शीघ्र ही समाज के सदस्यों को सूचित की जाएगी। बैठक में समाज की सक्रियता बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें… गुरु गौतम मुनि गौशाला एवं पशु चिकित्सालय का भूमि पूजन संपन्न
अवसर पर सीमा मोदी, पीयूष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, संजय मोदी, सौरभ अग्रवाल, रमेश गुप्ता, सुनील मोदी, नवीन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, आनंद चौधरी, संजय गुप्ता, भगवती प्रसाद अग्रवाल, पराग केसरेवाल, रजनीश गोयल, संदीप गुप्ता, निखिल अग्रवाल, संजय एम. अग्रवाल, रचित अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, वंदना चौधरी, सरोज गुप्ता की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



