अग्रवाल मानव सेवा संस्था ने किया राशन किट का वितरण

हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा संस्था द्वारा हर माह की भाँति मार्च माह के 30 राशन किट हाईकोर्ट रोड पर स्थित मुरलीधर मंदिर में जरूरतमंदों में वितरित किए गए। यहां संस्था के संस्थापक मुकुंद लाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस किट में राशन के अतिरिक्त, प्लास्टिक की बैठने की चौकी, मिठाई एवं फल शामिल रहे, जिसके प्रायोजक मंगत राय राम कुमार परिवार के राधेश्याम गुप्ता, केदारनाथ अग्रवाल (ड्यूक्स परिवार), पुरुषोत्तम दास सुरेश कुमार पिपड़िया (टंडन), आर. ए. अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल बने। पिछले दस महीनों से राशन किट जरूरतमंद अग्रबंधु परिवार में बांटी जा रही है।

सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नवंबर में राशन किट के साथ ब्लैंकेट बांटे गए थे, दिसंबर माह में स्वेटर बांटे गए। जनवरी माह में संक्रांति त्यौहार का ध्यान रखते हुए साड़ियाँ, फरवरी में चटाइयाँ तथा इस माह प्लास्टिक की चौकी का वितरण किया गया।अवसर पर संस्था के संस्थापक मुकुंद लाल अग्रवाल एवं संतोष अग्रवाल के विवाह की 56वीं वर्षगांठ मनाई गई जिसमे उनका पुष्प माला एवं शॉल द्वारा सम्मान किया गया। केक काटकर उपस्थित लोगों में वितरित किया गया। अग्र बंधुओं ने इस कार्य की प्रशंसा की। लाभार्थियों में अल्पाहार वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें… हेडा मॉडल हाई स्कूल में वार्षिक दिवस : बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

कार्यक्रम में प्रायोजक राधे श्याम गुप्ता – यशोदा गुप्ता, सुरेश कुमार टंडन, आर. ए. अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल संस्था के संस्थापक मुकुंद लाल अग्रवाल – संतोष अग्रवाल, अशोक कुमार दादरीवाला, रतन गुप्ता, सारिका अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, विशेष आमंत्रित अतिथियों में राधे राधे ग्रुप के राम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश कुमार मीडिया आदि उपस्थित थे। इसके अलावा कैलाश अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा सेवा प्रदान की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button