अग्रवाल समाज मलकपेट महिला शाखा ने की धार्मिक यात्रा

हैदराबाद, अग्रवाल समाज मलकपेट महिला शाखा द्वारा अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में स्वर्णागिरी मंदिर एवं लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन-वंदन किए गए। शाखा मंत्री डॉ. मीता बजाज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंग्रेजी वर्ष 2025 की विदाई एवं आगामी अंग्रेजी नववर्ष के लिए शुभमंगल कामनाओं की प्रार्थना के उद्देश्य से धार्मिक पर्यटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा की 30 महिला सदस्यों ने सहभागिता की। अल्पाहार के उपरांत सभी महिला सदस्यों ने भोनगिर स्थित स्वर्णागिरी मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात यादगिरीगुट्टा में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामीजी के दर्शन किए गए।

मध्याह्न भोजन के पश्चात सदस्यों ने मनोरंजन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागी सदस्यों ने धार्मिक पर्यटन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, सह मंत्री वनीता अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य शीतल रूंगटा का विशेष सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button