कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है और कृषि क्षेत्र में प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री यहां पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार किसान हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अब पारंपरिक तरीकों के स्थान पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है जिससे कृषि, नौकरी और व्यापार से भी अधिक लाभकारी बन सके।

यह भी पढे़: राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सफाईकर्मियों को पीपीई किट बांटी

बयान में कहा गया है कि उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता जताते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद प्रयोग करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन को जोड़ने पर विशेष बल दिया ताकि प्राकृतिक खाद की उपलब्धता बढ़े और लागत में कमी लाकर किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। अपनी सरकार के कामों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत सरकार की तुलना में अधिक काम किए हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button