यूएई और जापान में पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल
नई दिल्ली, भारत ने अपने ग्लोबल ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच’ की शुरुआत कर दी है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने हाई लेवल ऑल पार्टी डेलिगेशन की पहली दो टीमें जापान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेजी हैंI इस ऑपरेशन का मकसद हैI आतंकवाद के खिलाफ इंटरनेशनल लेवल पर सहमति बनाना और पाकिस्तान व उसकी जमीन से चल रहे आतंकी संगठनों को दुनिया में अलग-थलग करना हैI
कौन हैं इस टीम में शामिल
बुधवार को रवाना हुए दूसरे डेलिगेशन का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैंI यह टीम UAE,लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन का सफर करेगीI इस दल में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, अतुल गर्ग, मनन कुमार मिश्रा, बीजेडी के सस्मित पात्र, IUML के ई. टी. मोहम्मद बशीर, बीजेपी नेता एस. एस. आहलूवालिया और पूर्व राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैंI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया ट्वीट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार रात को X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आतंकवाद के खिलाफ एकजुट. शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल की दूसरी टीम दिल्ली से रवाना हो चुकी हैI यह टीम UAE, कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया जाकर भारत का सख्त संदेश लेकर जाएगीI”
पहली टीम जापान हुई थी रवाना
भारत के सांसदों की पहली टीम जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में जापान के लिए रवाना हुई थीI इस टीम में सभी अहम पार्टियों के नेता शामिल हैं, जैसे- कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, सीपीआई-एम सांसद जॉन ब्रिटास, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रदान बरूआ, हेमांग जोशी, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी और राजदूत मोहन कुमार,
यह टीम जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा करेगी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, “आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस! ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल की पहली टीम संजय कुमार झा के नेतृत्व में 5 देशों के दौरे पर रवाना हुई हैI ये डेलिगेशन दुनिया को भारत की आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीति से अवगत कराएगाI “
सात टीमें, 33 देशों का दौरा
‘ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच’ के तहत कुल 7 टीमें, जिनमें 59 सांसद, पूर्व मंत्री और राजनयिक शामिल हैं, 21 मई से 5 जून के बीच 33 देशों का दौरा करेंगी, यह भारत का पहला ऐसा ऑपरेशन है, जिसमें सभी पार्टियों का साझा राजनीतिक मोर्चा बनाकर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक ऑपरेशन चलाया जा रहा हैI
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इन टीमों को रवाना होने से पहले खास ब्रीफिंग दी, और भारत की नीति को स्पष्ट कियाI उन्होंने कहा, “भारत पिछले 40 सालों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा हैI अब हमारा जवाब बदल गया हैI अब कोई भ्रम या समझौता नहीं होगाI’
यह भी पढ़ें– 97 प्रतिशत छात्रों ने दी इंटर की परीक्षा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



