राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप : सात गिरफ्तार

जयपुर, राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में गांजा और एमडीएमए जब्त कर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक युवक के पास से भारतीय सेना का आईडी कार्ड मिला है।पुलिस ने बताया कि जिस युवक के पास से सेना का आईडी कार्ड मिला है, वह तस्करी में सहयोग कर रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक बयान में बताया कि डग थाने की एक टीम ने सरियों से लदे एक ट्रक को रोका। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे की खेप को सरियों के नीचे छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 103.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक जहीर खान (35) और उसके साथी विनोद शर्मा (28) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

झालरापाटन से गांजा तस्करी में दो आरोपी लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार

अमित कुमार ने बताया कि दोनों ही आरोपी झालरापाटन के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान गांजे की खेप की कथित तौर पर निगरानी कर रही एक लग्जरी कार को रोका। उन्होंने बताया कि कार में सवार पीरूलाल मालवीय (34) और अनवर उर्फ अन्नू (29) को भी गिरफ्तार किया गया।अधिकारी ने बताया कि मालवीय राजगढ़ (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है जबकि अन्नू झालरापाटन का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, पीरूलाल मालवीय के पास से भारतीय सेना का आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल वह पुलिस नाकाबंदी से बचने और साथियों को सतर्क करने के लिए करता था।अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब इस बड़े गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: दिवानी मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय का आदेश खारिज

पुलिस ने एक अन्य मामले में झालरापाटन में गश्त के दौरान एक बिना पंजीकरण संख्या प्लेट वाली कार से तीन संदिग्धों को पकड़ा और तलाशी के दौरान 1.57 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ आशु पाया, कालू उर्फ शेख शाहरुख और अजहर के रूप में हुई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button