अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट समेत विभिन्न फिल्मी सितारों ने दशहरा की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और सोनाली बेंद्रे समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दशहरा की बधाई दी। अर्जुन ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि सभी को विजय, प्रसन्नता और समृद्धि से भरपूर दशहरे की शुभकामनाएं। भट्ट ने भी एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि अच्छाई की हमेशा जीत हो। दशहरा की बधाई।
चित्रांगदा सिंह ने इस अवसर पर अपनी कई तस्वीरें अपलोड कीं और लिखा, ‘हम सभी को प्रेम और प्रकाश मिले। दशहरे की शुभकामनाएं।’ बेंद्रे ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद हमें उज्जवल दिन और सुखद शुरुआत प्रदान करे। दशहरा की बधाई। अनिल कपूर ने लिखा कि दशहरे की शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत हो और हमारे जीवन में शांति, आनंद व समृद्धि आए।’ राजपाल यादव ने कहा कि दशहरा की शुभकामनाएं। अंधकार पर प्रकाश की विजय का जश्न मनाएं।
यह भी पढ़े : अल्लू परिवार में खुशी, अल्लू सिरिश 31 अक्टूबर को करेंगे सगाई
राजकुमार राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर अपलोड करके अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि ‘दशहरा की शुभकामनाएं। जीत और नयी शुरुआत का जश्न मनाएं। रणदीप हुड्डा ने कहा कि अच्छाई और सच्चाई हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेती है। दशहरा की शुभकामनाएं। अक्षय कुमार ने भी अपनी ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि दशहरा की शुभकामनाएं।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



