अम्बाटी रायुडू बने एचसीए के क्रिकेट डायरेक्टर

हैदराबाद, हैदराबाद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय आक्रामक बल्लेबाज अम्बाटी रायुडू को हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) ने क्रिकेट ऑपरेशन डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया। वह तत्काल प्रभाव से इस पद पर अगले तीन वर्ष तक बने रहेंगे।

रायुडू ने कहा कि क्रिकेट में पारदर्शिता जरूरी है और क्रिकेट में संस्थागत सुधार व उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की चयन प्रक्रिया में हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि क्रिकेट और प्रशासन में अंतर हो और उनका पूरा ध्यान क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास व कल्याण पर रहेगा।

रायुडू ने कहा कि हैदराबाद को क्रिकेट का गढ़ बनाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह कहने में कोई हिचक नहीं की कि वे क्रिकेट से भ्रष्टाचार को हटाएँगे और क्रिकेट के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन द्वारा हाल ही में घोषित उस नीति का उल्लेख किया, जिसका वे पालन करते हुए खिलाड़ियों के अनुबंध की प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप को रोकने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें… हालात विपरीत रहे, मैंने हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : केएल राहुल

रायुडू ने भविष्य की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि वे बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी की तर्ज पर हैदराबाद में भी एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत अकादमी स्थापित कर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में खुले तौर पर चयन करेंगे, जिससे कि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर टीम में शामिल करने का अवसर मिल सके। एचसीए की अपेक्स काउंसिल ने चार सदस्यीय एंटी करप्शन और सेक्युरिटी यूनिट का गठन किया, जिसका नेतृत्व सेवानिवृत्त न्यायाधीश पिंग्ले विजेंदर करेंगे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button