कर्नाटक के बीदर में भूकंप का झटका
बीदर (कर्नाटक), कर्नाटक के बीदर जिले में रविवार की सुबह भूकंप का हलका झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का यह झटका सुबह 3.42 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र चिट्टगुप्पा तालुक के भास्करनगर गाँव से 2.4 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पाँच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
केएसएनडीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, किसी नुकसान की सूचना नहीं है और निवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। भास्करनगर और आस-पास के इलाकों के ग्रामीणों ने हल्के भूकंप की सूचना दी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। (भाषा)
यह भी पढ़ें… चक्रवात मोंथा का कहर: तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



