‘एक शाम श्री बाबा रामदेवजी के नाम’ जागरण आयोजित
हैदराबाद, गाजुलारामाराम शापुर नगर स्थित महाराजा गार्डन में रामदेव मित्र मंडल, आप और हम एवं समस्त सनातन धर्मप्रेमियों के तत्वावधान में एक शाम श्री बाबा रामदेवजी महाराज के नाम विशाल जागरण का आयोजन किया गया। नेमीचन्द गेहलोत ने बताया कि भव्य पंडाल सजाकर बाबा की तस्वीर पर माल्या किया गया। ज्योत प्रज्ज्वजन के पश्चात जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें मरुधरा के भजन गायक रमेश माली, बाल कलाकार राजपुरोहित, गायिका नूतन गेहलोत एवं प्रमोद सोनी ने भजनों के पुष्प अर्पित किए।
दानदाताओं द्वारा प्राप्त राशि गौ सेवार्थ एवं एम्बुलेंस सेवा के लिए दी गयी। कार्यक्रम में पधारे सम्मानित अतिथियों का आयोजकों द्वारा राजस्थानी परंपरा से विशेष सम्मान किया गया। भक्तों के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर 56 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद डेक्कन का बधिर विद्यालय को दान
कार्यक्रम गोपाल टॉक, नेमाराम, भंवरलाल गहलोत, जीवराज गुजर, नरेश भाई देवड़ा, बलदेवराम, सगजी, जगदीश, प्रह्लाद, मुरली कच्छावा, कैलाश शर्मा, महेद्र सीरवी, जीतू सांखला, चम्पालाल, भागचन्द माली व व अन्य ने भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी ने किया। यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण पी.एम.एल. सीरवी द्वारा किया गया। महाआरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



