जेसीआई हैदराबाद डेक्कन का बधिर विद्यालय को दान
हैदराबाद, जेसीआई हैदराबाद डेक्कन द्वारा सेवा कार्य के तहत वेस्ट मारेडपल्ली स्थित ओरल स्कूल फॉर द डेफ को आवश्यक सामग्री प्रदान की गयी। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष जेएफएम रौशन अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था ने स्कूल को फ्रिज, वॉशिंग मशीन और वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किए।
सामग्री हस्तांतरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफएस सुमित गोयल ने जेसीआई हैदराबाद डेक्कन के मानवीय प्रयास की सराहना कर समाज सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद की 7वीं आम सभा आयोजित
अवसर पर अतिथि सम्मान के रूप में ज़ोन 12 अध्यक्ष जेएफएस चतुर्वेदी वुटुकुरु उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों और विद्यालय के हित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। ज़ोन की ओर से स़चिव जयंत शेट्टी, ज़ोन उपाध्यक्ष के. वेणुगोपाल, जेसीआई हैदराबाद डेक्कन के सचिव राजेश पोकरणा जैन और जेसीआरटी करिश्मा पोकरणा ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



