एनिमेटेड फिल्म `महावतार’ कर रही धमाल
कन्नड़ फिल्म उद्योग की प्रमुख संस्था होम्बले प्रोडक्शंस में रिलीज़ हुई सभी फिल्में एक नया ट्रेंड करती हैं। खासकर, कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म केजीएफ ने सभी भारतीय फिल्मी प्रेमियों का दिल जीता था। इससे होम्बले प्रोडक्शंस को भारी सफलता मिली और ऐक्शन फिल्मों में एक नया ट्रेंड आया।
अब एक बार फिर होम्बले प्रोडक्शंस ने भारतीय पुराणों के अधार पर आधारित महावतार एनिमेटेड सीरीज़ के अंतर्गत फिल्म महावतार नरसिम्हा रिलीज़ की है। निर्देशक अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म कन्नड़ के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और हिन्दी में भी रिलीज़ की गई। लंबे समय बाद रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ने दर्शकों को चौंका दिया है। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
यह भी पढ़े : मिराय का गीत हुआ वायरल
एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा एक नया इतिहास रच रही है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। महावतार भारतीय फिल्मों को एक नई दिशा दिखाती है, क्योंकि हॉलीवुड में एनिमेटेड फिल्मों का ज़बरदस्त क्रेज है। अवतार जैसी फिल्में दुनिया भर में पसंद की जा रही हैं, जिससे पता चलता है कि दर्शकों की एनिमेटेड फिल्मों में दिलचस्पी है। अब, एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा की सफलता से खुश होकर होम्बले प्रोडक्शंस तय किया है कि आने वाले समय में और भी ज्यादा एनिमेटिड फिल्में करेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



