अणुव्रत जीवन विज्ञान एवं प्रेक्षा ध्यान आयोजित

हैदराबाद, आचार्य महाश्रमणजी के आशीर्वाद से तथा साध्वी गवेषनाश्रीजी की प्रेरणा से अणुव्रत सेवी निर्मला बैद द्वारा गवर्नमेंट आरएलडी जूनियर कॉलेज में अणुव्रत जीवन विज्ञान एवं प्रेक्षा ध्यान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अणुव्रत गीत, भक्तामर पद्य एवं तुलसी अष्टकम के वाचन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। लेक्चरार नर्सा रेड्डी ने निर्मला बैद का परिचय दिया।

कार्यक्रम में विमला बैद ने विद्यार्थियों को चरित्र सम्पन्नता के बारे में बताया उन्होंने मन की शांति एवं एकाग्रता के लिए कुछ प्रयोग भी करवाए। उन्होंने विद्यार्थियों को बुरी संगत से बचने की सलाह दी। साथ ही कहा कि सहनशीलता, विनम्रता के गुणों को अपनाते हुए कड़ा परिश्रम कर अपने भविष्य को संवारने पर ध्यान दे। उन्होंने मस्तिष्क की सोई हुई शक्ति को जगाने के तरीके भी बताये। तनाव को दूर करने तथा समस्याओं के समाधान को लेकर विमला बैद ने प्रयोग करवाए। हनुमान जिनेन्द्र बैद की ओर से अणुव्रत प्रेक्षाध्यान से संबंधित साहित्य का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें… मेट्रो के निर्माण के लिए तैयार है पुराने शहर का मार्ग

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button