एआर रहमान–फैरेल विलियम्स का पंजाबी ट्रैक ‘यारा’ लुई वुइटन पेरिस शो में

नयी दिल्ली, ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने पेरिस में फैशन ब्रांड लुई वीटॉन के ‘समर 2025’ शो के लिए लोकप्रिय संगीतकार फैरेल विलियम्स के साथ मिलकर एक पंजाबी गाना तैयार किया है। यारा’ शीर्षक वाले इस गीत की प्रस्तुति गायक रोमी ने दी।

सितारों से सजे इस संगीत कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति ने समा बांध दिया रहमान ने एक बयान में कहा, “फैरेल के साथ मिलकर काम करना और इस अविश्वसनीय लुई विटॉन शो के अनुभव का हिस्सा बनना वास्तव में यादगार था। संगीत को फैशन और वैश्विक संस्कृति के साथ इतने शक्तिशाली तरीके से जुड़ते देखना हमेशा प्रेरणादायक होता है।” इस शो में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें बीटीएस सदस्य जे-होप और संगीत सुपरस्टार बेयोंसे शामिल थीं। (भाषा)

 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button