दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक

नयी दिल्ली, दिल्ली के रिठाला इलाके में बृहस्पतिवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद से एक लड़की के लापता होने की सूचना है। तलाश के प्रयास जारी हैं। आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े: भुवनेश्वर में भीषण आग लगने से 40 से अधिक दुकानें जलीं

डीएफएस के अनुसार, उसे आग लगने की सूचना तड़के करीब सवा चारे बजे मिली थी। एक दमकल अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि इलाके में 50 से अधिक झुग्गियां थीं, जिनमें से कई आग में जलकर खाक हो गईं। दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button