सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ माह बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे

Ad

केप केनवेरल, नासा के अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए।

अंतरिक्ष यात्रियोें को लेकर स्पेसएवÌस यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद इसे फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटे

एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्षयात्री अपने यान से बाहर आ गए। उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए। उन्हेें चिकित्सा जाँच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया। दोनों अंतरिक्ष यात्री नौ महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। वे 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे, और उनकी एक सप्ताह बाद ही लौटने की उम्मीद थी।

Ad

अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी समस्योें आईं कि नासा को अंतत: स्टारलाइनर को खाली वापस धरती पर लाना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियोें की घर वापसी में देरी हुई। रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य अंतरिक्षयात्रियोें के पहुँचने से स्पष्ट हो गया था कि अब विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ है।

4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा

विलियम्स और विल्मोर नासा के निक हेग और रूस के अलेवÌजेंडर गोरबुनोव के साथ वापस लौटे। विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए। उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और स्पलैशडाउन (यान के उतरने) के समय तक 12 करोड़ 10 लाख मील की यात्रा पूरी की।

कैप्सूल रूपी यान जब जलक्षेत्र में उतरा तो डॉल्फि़न इसके चावें ओर चक्कर लगाने लगीं और इस बीच गोताखोरों ने कैप्सूल को रिकवरी शिप पर चढ़ाने की तैयारी की। कैप्सूल को रिकवरी शिप पर चढ़ाए जाने के बाद इसके किनारों को खोला गया और अंतरिक्ष यात्रियोें को एक के बाद एक सहारा देकर उतारा गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button