एयू बैंक को आरबीआई से मिला यूनिवर्सल दर्जा

मुंबई , एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) से यूनिवर्सल बैंक बनने की सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है। एयू बैंक को यूनिवर्सल बैंक बनने की अनुमति पाने वाला भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है।

एयू बैंक की के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल ने वर्ष 1996 में केवल 26 वर्ष की उम्र में जयपुर से एक साधारण से सपने के साथ बंक की शुरुआत की थी। संजय अग्रवाल  चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।  उन्होंने पारंपरिक कॉर्पोरेट करियर को त्यागकर राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में वाहन फाइनेंसिंग जैसी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एक फाइनेंस कंपनी की शुरुआत की थी। इस उपलब्धि पर संजय अग्रवाल ने कहा कि एयू एक मिशन है। भारतीय रिज़र्व बैंक से यूनिवर्सल बैंक की सैद्धांतिक अनुमति उनके दृष्टिकोण,  प्रतिबद्धता और जुनून की मान्यता है।

यह अनुमति आरबीआई के ऑन टैप  लाइसेंसिंग गाइडलाइंस (अगस्त 2016) और अप्रैल 2024 के फ्रेमवर्क के अंतर्गत दी गई है। एयू बैंक ने इसका आवेदन 3 सितंबर 2024 को जमा किया था। अब बैंक उन सभी नियामकीय और संचालन संबंधी शर्तों को पूरा करने की दिशा में अग्रसर होगा, जो यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए आवश्यक हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button