वाहन खरीदने से बचें

Ad

इस साल धनतेरस का त्योहार आज शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, वाहन और नई संपत्ति की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि इस साल धनतेरस पर स्थिति कुछ अलग है।

इस साल धनतेरस धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, जिस कारण लोहे से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है। मान्यता है कि शनिवार को लोहा खरीदने से शनिदेव अप्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस बार धनतेरस के दिन वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है।

नहीं बन रहे शुभ नक्षत्र

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धन, स्वास्थ्य और स्थिर समृद्धि से जुड़ी होती है। लेकिन 2025 में इस दिन न तो रोहिणी और न ही पुष्य जैसे शुभ नक्षत्रों का योग बन रहा है। इन नक्षत्रों की अनुपस्थिति में वाहन खरीदना ठीक नहीं माना जाता है। इस वर्ष त्रयोदशी आज शनिवार से शुरू होकर कल तक रहेगी। इस दौरान रेवती नक्षत्र रहेगा, जो यात्रा और वाहन संबंधी कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

Ad

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां

विक्रम पंचांग के अनुसार आज वाहन या संपत्ति खरीदना वर्जित रहेगा। यदि इस माह नया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो निम्न तारीखों पर खरीद सकते हैं-

वाहन क्रय की तारीख

24, 29, 30, 31 अक्तूबर।

संपत्ति क्रय की तारीख

16, 17, 23 और 24 अक्तूबर। इस धनतेरस पर आभूषण, बर्तन या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना शुभ है, लेकिन वाहन या संपत्ति की खरीदारी के लिए किसी अन्य तिथि का चयन करना बेहतर रहेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button