बच्चों में कीड़े-मुक्ति हेतु राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

हैदराबाद , इंदिरा प्रियदर्शिनी सरकारी महिला डिग्री कॉलेज (स्वायत्त), नामपल्ली के प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आर. नरेश, विभागाध्यक्ष, प्राणी शास्त्र ने बताया कि बच्चों एवं किशोरों में आंतों के कीड़े (राउंडवर्म, हुकवर्म, व्हिपवर्म आदि) शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमिनाशक (कीड़े-मुक्ति) दिवस के माध्यम से सरकार द्वारा निःशुल्क एल्बेंडाजोल गोलियों का वितरण कर स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की पीढ़ी के निर्माण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

साबिन खान ने राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के महत्व, उद्देश्यों, आंतों के कीड़ों के प्रसार के कारणों, रोकथाम के उपायों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथ धोने की आदत तथा स्वच्छ भोजन संबंधी आदतों की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृमिनाशन से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और जीवन स्तर में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सरकार ने मूसी रिवरफ्रंट के लिए लोगों से माँगी ज़मीन

संकाय सदस्य एल. अमृत कुमार, उदय प्रिया एवं योगिता ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button