महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ धारण करेंगे कान्हा भूमि के वस्त्र

मथुरा (उप्र), महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा विश्वनाथ एवं माता पार्वती कान्हा की भूमि से भेजे गए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री प्रतीकात्मक रूप से धारण करेंगे तथा फलों एवं मिठाई का भोग लगाएंगे। यह जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोमवार को यहां दी। रविवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भगवान शिव एवं मां गौरी के वस्त्र, मां का श्रृंगार, आभूषण, इत्र इत्यादि तथा लड्डू, मेवे एवं फल भोग लगाने के लिए भेजे गए।

यह सब सामग्री रविवार को ढोल, मृदंग, मंजीरे, बैंड-बाजा आदि की मंगल ध्वनि के बीच शोभायात्रा के रूप में अन्नपूर्णेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर भगवान श्रीकेशवदेवजी, मां योगमायाजी, श्रीगर्भ-गृहजी होते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार से बाबा विश्वनाथ के धाम वाराणसी के लिए रवाना की गई थी, जो वहां पर सकुशल पहुंच चुकी है।

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक आयोजन

यह दिव्य प्रसाद सामग्री भेजने का नवाचार काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण के परामर्श से धार्मिक समन्वय की पहल के रूप में किया जा रहा है तथा इसे महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती को भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ धाम के बीच यह धार्मिक समन्वय भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के करोड़ों भक्तों को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगा। शास्त्रों और पुराणों में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है, यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है तथा ऐसी मान्यता है कि इसी रात्रि में शिवलिंग का प्रादुर्भाव भी हुआ।

संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान शिव जिस (मथुरा) पुरी में बाबा भूतेश्वरनाथ के नाम से कोतवाल के रूप में विराजमान हैं। ऐसे ब्रज की पवित्र भूमि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शिवरात्रि महोत्सव के लिए प्रेषित प्रसाद श्रद्धालुओं को आनंदित एवं प्रफुल्लित करेगा। (भाषा)

यह भी पढ़े31 मार्च तक नक्सलमुक्त होगा देश का हर गांव: अमित शाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button