सरदार पटेल की वजह से रजाकारों से मुक्ति मिली- बंडी संजय कुमार

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा कियदि भारतीय संघ में तेलंगाना का विलय नहीं होता, तो यह पाकिस्तान, श्रीलंका या बांग्लादेश की तरह संकटग्रस्त देश बन सकता था। सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा आयोजित परेड कार्यक्रम में भाग लेते हुए बंडी संजय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व के बिना तेलंगाना को आजादी मिलना असंभव था, यदि कश्मीर की तरह हैदराबाद का मुद्दा भी नेहरू के पास होता, तो आज तेलंगाना के भी कठिन हालात होते।

बंडी संजय ने कहा कि हैदराबाद का भारत संघ में विलय होने से रोकने के लिए निजाम व रजाकारों ने हिन्दुओं पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद ऑपरेशन पोलो के तहत हैदराबाद को निजाम के निरंकुश शासन से मुक्त करवाया गया। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 17 सितंबर तेलंगाना मुक्ति दिवस होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है और आज विश्वकर्मा जयंती भी है।

यह भी पढ़े: हुस्नाबाद को बनाएँगे मॉडल विधानसभा क्षेत्र : बंडी संजय

संजय ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में तेलंगाना में 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का विकास कार्य किया है। इसी वजह से आज तेलंगाना विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तेलंगाना मुक्ति दिवस मनाने का अधिकार केवल भाजपा को ही है,  पहली बार इस आंदोलन की आवाज उठाने वाली पार्टी भी भाजपा ही थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button