बेंगलुरु हवाई अड्डे से विभिन्न देशों को भेजे गए छह करोड़ गुलाब

बेंगलुरु, वैलेंटाइन सीजन में दुनिया भर में ताजे गुलाबों की जबर्दस्त मांग के चलते, यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 26 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को लगभग छह करोड़ गुलाब तने भेजे, जिनका वज़न 2,700 टन से ज़्यादा था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बायल) द्वारा संचालित इस हवाई अड्डे ने 47 घरेलू गंतव्यों पर भी गुलाब भेजे।
अधिकारियों ने कहा कि निर्यात में तने की मात्रा में साल-दर-साल 38 प्रतिशत और टन (वजन) में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बेंगलुरु हवाई अड्डे लगातार पांच सालो से जल्द खराब होने वाले वस्तुओं के निर्यात के लिए भारत का प्रमुख द्वार बना हुआ है।
यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि पर 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
बायल के एक बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय निर्यात की खेप 30.5 करोड़ टन पर स्थिर रहा, जिसमें सिंगापुर शीर्ष विदेशी गंतव्य के तौर पर उभरा। इसके बाद कुआलालंपुर, अबू धाबी, न्यूयॉर्क और कुवैत का नंबर आता है। इस सीज़न में जोड़े गए नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य में लॉस एंजिल्स, लंदन गैटविक, डलास फोर्ट वर्थ, टोरंटो और ऑरलैंडो शामिल हैं। इसमें कहा गया, ‘‘घरेलू मोर्चे पर, 240.2 करोड़ टन गुलाब पारिवहन किए गए, जिससे टन में साल-दर-साल 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।’’(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



