भाग्यनगर समिति ने की केंद्रीय मंत्री से घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
हैदराबाद, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय को नगर के महत्वपूर्ण रक्षा ठिकानों रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा अनुसंधान व विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) व इमारत अनुसंधान केंद्र (आरसीआई) के अतराफ करीब 26 कालोनियों में नकली राशन कार्ड, नकली आधारकार्ड, फर्जी वोटर आईडी कार्ड तथा बिना दस्तावेज के अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों की गतिविधियों से अवगत कराते हुए तुरंत ही सभी को गिरफ्तार करके उनके देश वापस भेजने की मांग की।
भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में समिति के महासचिव रावीनुतला शशिधर व सलाहकार करोड़ीमल नरसिंहपुरिया, विश्व हिन्दू परिषद मठ मंदिर परिषद संयोजक एम. रामाराजू, उपाध्यक्ष गोविंद नारायण राठी, आले भास्कर राज, भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता संजय घनाटे, भाजपा गोलकोंडा जिला अध्यक्ष एम. रामाराजू ने प्रतिनिधिमंडल के तौर पर केंद्रीय मंत्री बंडी संजय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढे़: भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव की तैयारियां आरंभ
एम. रामाराजू ने कहा कि अदालत में सरकार ने खुद माना है कि नगर के सीमांत रंगारेड्डी जिले के बालापुर पुलिस थाना क्षेत्र में 6,993 घुसपैठियों की पहचान की गई है। ऐसे में मामले की गंभीरता को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठिये बस चुके हैं। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र सरकार को इनकी सूचना देकर केंद्र के सहयोग से सभी घुसपैठियों को निकाल बाहर करे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी और सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कदम उठाने का आश्वासन दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



