मेडारम में विकास कार्यों का जायजा लिया भट्टी विक्रमार्का ने

हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि सम्मक्का सारलम्मा जातरा केवल आदिवासी त्यौहार नहीं है, बल्कि यह उत्सव तेलंगाना के आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने मंत्री श्रीधर बाबू, कोंडा सुरेखा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, सीतक्का और लक्ष्मण के साथ मेडारम जातरा के लिए किये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर जातरा के भव्य आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

तत्पश्चात उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि भक्तों के लिए स्थायी संरचनाओं के साथ बड़ी व्यवस्था की जा रही है, ताकि सम्मक्का सारलम्मा जातरा की विशिष्टता और सांस्कृतिक गौरव को दुनिया के सामने दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस साल जातरा की व्यवस्था पर 260 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसमें से 150 करोड़ रुपये जातरा के आयोजन के लिए और 110 करोड़ रुपये स्थायी मंदिर निर्माण कार्यों के लिए खर्च किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… भट्टी विक्रमार्क ने केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगी

भट्टी ने आगे बताया कि मंदिर के पास जारी विकास कार्यों को दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल जातरा के लिए जारी विकास कार्यो में 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों को 15 जनवरी तक शेष कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे किए गए कार्यों के लिए 24 घंटे के भीतर बिल जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में जातरा के आयोजन पर 75 से 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे और अब राज्य सरकार 260 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से स्वास्थ्य और बिजली अधिकारियों को जातरा पूरी होने तक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button