माँ वैष्णो देवी के विशाल जागरण हेतु भूमि पूजन 15 मार्च को

हैदराबाद, माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल, हैदराबाद के त्य्यत्वावधान में नुमाइश मैदान में आगामी 21 मार्च को रात 8.30 बजे से होने वाले माँ वैष्णो देवी के विशाल जागरण को भव्य बनाने हेतु सभा का आयोजन किया गया। अवसर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जागरण हेतु भूमि पूजन रविवार, 15 मार्च को नुमाइश मैदान में सुबह 11.30 बजे किया जाएगा।

यहाँ हैदरगुड़ा स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल, हैदराबाद की सभा का शुभारंभ माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंडल के कोर कमेटी के अंजनी कुमार अग्रवाल ने कहा कि माता के जागरण को अत्यंत भव्यता प्रदान करने हेतु मंडल जोश के साथ कार्य कर रहा है। माँ भगवती का विशाल जागरण आगामी 21 मार्च को रात 8.21 बजे से नुमाइश मैदान में आयोजित किया जाएगा। जागरण का मुख्य आकर्षण अखंड ज्योत, माता का भव्य दरबार, अलौकिक दर्शन, भजन गंगा, लंगर (प्रसाद), माता का खजाना, तारा रानी की कथा, आरती एवं प्रसाद होगा।

माता के जागरण में जोधपुर के राष्ट्रवादी गायक छोटू सिंह राबना, नई दिल्ली के सुनित सैनी एवं हैदराबाद के मुरारी दाहिमा भजन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम रविवार, 15 मार्च को सुबह 11.30 बजे नुमाइश मैदान में किया जाएगा। जागरण में करीब 20 स्टॉलों की स्थापना की जाएगी, जिसमें विभिन्न खान-पान, पेयजल, शीतल पेय, कचौरी, समोसे, आइसक्रीम व भोजन प्रसाद शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त एकल विद्यालय, गौशाला के लिए स्टॉल भी होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से स्टॉल समिति, साउंड एंड लाइट समिति, स्वागत समिति, तिलक पूजन समिति, मंच समिति, प्रसाद वितरण समिति, सुरक्षा समिति, पूजा समिति, अतिथि सत्सार समिति, पंडाल समिति, निमंत्रण समिति, सुरक्षा व्यवस्था समित, चिकित्सा जाँच के लिए एचएनएस चिकित्सालय, अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य शिविर प्रमुख हैं।

विधायक, सांसद और मंत्री माँ वैष्णो देवी जागरण में आमंत्रित

कार्यक्रम में विधायक, सांसद, मंत्री सहित अग्रवाल समाज के आईएएस एवं आईपीएस को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू, केन्द्राय मंत्री जी. किशन रेड्डी, गोशामहल विधायक राजा सिंह, तलसानी श्रीनिवास यादव सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में माँ वैष्णो देवी मंदिर से पुजारी को विशेष तौर पर आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही वहाँ से भक्तों के लिए प्रसाद आ चुका है। उन्होंने कहा कि मंडल के सदस्यों को पास वितरित किये गये हैं।

वह अपने परिचितों को आमंत्रित कर सकते हैं। सदस्यों के रिश्तेदारों का मंच पर सम्मान किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतेजाम किये जा रहे हैं, ताकि किसी को तकलीफ न हो। इस वर्ष मंडल द्वारा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। उन्होंने मंडल के सदस्यों की संख्या को 101 तक बढ़ाने का प्रयास करने तथा मंडल द्वारा बनाई गई विभिन्न समितियों में स्वयंसेवी को जोड़ने तथा सभी भक्तों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

संजय अग्रवाल (राजस्थानी) ने जागरण हेतु मंडल द्वारा की गई तैयारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शुक्रवार, 20 मार्च को नुमाइश मैदान में मंडल के सदस्य परिवारों के लिए मेहंदी, भोजन प्रसाद एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अवसर पर चेतन दाहिमा भजन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने मंडल के सदस्यों को कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया। अवसर पर सदस्यों ने विचार रखते हुए सुझाव दिये। अवसर पर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र, पोस्टर, प्रचार सामग्री, वीआईपी पास आदि का विमोचन किया गया। इसके अलावा पर पूजा के लाभार्थी हेतु ड्रॉ निकाला गया।

यह भी पढ़ें… ए.पी. राजा राजेश्वरी महिला सहकारी अर्बन बैंक लिमिटेड की सभा आयोजित

आयोजकों ने समितियों और कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी दी

अवसर पर कोर कमेटी के रामकिशन अग्रवाल, ए.के. अग्रवाल, राकेश नरसिंगपुरिया, अंजनी कुमार सरावगी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश जालान, सूर्यकमल गुप्ता, धीरज कुमार अग्रवाल ताउजी, प्रवीण नावंदर, हरिओम गर्ग, कमल आकाश जाजू, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश टिबड़ेवाल, श्यामलाल गोयनका, राजेन्द्र अग्रवाल (आईएचएम), त्रिलोक अग्रवाल, जोगीराम अग्रवाल, बिक्की सराफ, महेश अग्रवाल (तायल), मदन सिंह सांखला, विकास अग्रवाल (बिग इले), पुनीत गुप्ता, विकास कुमार केशान, सज्जन कुमार सराफ, रमेश कुमार अग्रवाल, वरुण कौशिक, नारायण चौधरी, नरेश अग्रवाल (मोहर सिंह), हर्ष अग्रवाल, अमन पोद्दार, नरेश कुमार आयुष, विनोद अग्रवाल (साई प्लास्टिक), रामफल अग्रवाल, पवन अग्रवाल (कृष्णा ओयू), महेश गोयल ताजपुरिया, विट्ठल अट्टल, नरेश गर्ग, सुनील कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (जगदंबा), विकास हिसारिया, गणेश आगेवाल, सुशील कुमार आगेवाल, दिनेश अग्रवाल व संदीप मित्तल उपस्थित थे।

अवसर पर नितिन अग्रवाल, एस.के. अग्रवाल (डीआरएस), गोपाल तायल, नवीन कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल केपी, घनश्याम अग्रवाल, धीरज अग्रवाल (सहेली साड़ी), श्रवण कुमार अग्रवाल, अशोक मित्तल ए एंड ए, आशीष दोचानिया, अमित सरावगी, संदीप मारोड़िया, अनूप कुमार झुनझुनवाला, मुकेश कुमार अग्रवाल शिव, राजू अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार बैद, सतीश गुप्ता, राकेश अग्रवाल (सुषमा) अश्विन अवस्थी, हर्ष अग्रवाल, रजनीश सिंघानिया, अनिरुद्ध प्रसाद, सुनील कुमार दुग्गड़, राजू दरक, विभोर कुमार तुलस्यान, रूपेश अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल, कमल कुमार अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, मनीष तालुका, अचल गुप्ता, अनिल सुरेखा, जगदीश सारड़ा, भीम फिटकरीवाला, मनीष फिटकरीवाला, संगेश अग्रवाल, धीरज खेतान, सुनील रायचंदानी, नवीन कुमार अग्रवाल, रवि गोयल, घनश्याम पटेल, ललित अग्रवाल, प्रमोद तुलस्यान, किशोर गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button