रुपये में दो साल की सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई, डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को औंधे मुँह लुढ़कता दिखा। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो साल में पहली बार एक दिन की सबसे बड़ी यानी 66 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 86.70 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान एक बार मजबूत होकर 86.11 पर पहुँचा। लेकिन अधिकांश समय यह नकारात्मक दायरे में ही रहा। कारोबार के अंत में रुपया 66 पैसे की जबर्दस्त गिरावट के साथ 86.70 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

यह एक कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई दो साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके पहले छह फरवरी, 2023 को रुपये में दिन के कारोबार में 68 पैसे की बड़ी गिरावट आई थी। पिछले दो सप्ताह में रुपये में अमूमन गिरावट का ही रुख रहा है। रुपया 30 दिसंबर को 85.52 के स्तर पर बंद होने के बाद से पिछले दो सप्ताह में एक रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देख चुका है। रुपया पहली बार 19 दिसंबर, 2024 को 85 प्रति डॉलर के पार गया था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button