बिहार अग्रवाल संघ ने मनाया रंगारंग होली मिलन
हैदराबाद, बिहार अग्रवाल संघ, तेलंगाना का होली मिलन समारोह सुगना गार्डन, अत्तापुर में आयोजित किया गया। संघ के उपाध्यक्ष संतोष टांटिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष विकास किशान, उपाध्यक्ष संतोष टांटिया, मानंद मंत्री भीम फिटकरीवाला व कोषाध्यक्ष विक्की सराफ को मंच पर आमंत्रित किया गया।
सभी समिति के संयोजकों को मंच पर बुलाकर परिचय कराया गया। संघ के संस्थापक सदस्य व कार्यक्रम के संयोजक हरिमोहन सराफ ने स्वागत भाषण में होली के विभिन्न रंगों के अतिरिक्त प्रेम के रंग के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि तन पर लगा हुआ रंग तो छूट जाता है, पर मन पर लगा प्रेम रंग अमित छाप छोड़ देता है।






बिहार अग्रवाल संघ के अध्यक्ष विकास किशान ने आपसी एकता, संगठन की शक्ति, विश्वास व आपसी भाईचारे पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता से ही समाज मजबूत बनता है। मानंद मंत्री ने विशेष रूप से संस्था के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया, क्योंकि सदस्यों से ही संगठन का अस्तित्व रहता है। कार्यकारिणी सदस्य विनय जैन ने विशेष प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़ें… दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा ‘होली के रंग अपनों के संग’ महोत्सव आयोजित
अवसर पर राजस्थान के पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र चंग की थाप पर फाग गीत गाकर नृत्य किया गया। इस दौरान सभी ने फूलों की विशेष होली का आनंद उठाया। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन शराफ, भीम फिटकरीवाला, अर्जुन फिटकरीवाला, मनीष फिटकरीवाला और सीए रवि लड़िया रहे। मंच का संचालन एडवोकेट सुरेश अग्रवाल द्वारा किया गया। लगभग 400 सदस्यों ने होली समारोह में भाग लिया। एडवोकेट सुरेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार जताया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



