बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन 2025 आयोजित

हैदराबाद, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहली बार आयोजित बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन 2025 शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। दहिसर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की संस्कृति, गौरव और एकता को पूरे देश के सामने लाना था।

इस कार्यक्रम का आयोजन शुभसीता फाउंडेशन द्वारा किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सम्मेलन में पद्म भूषण गायक उदित नारायण, पूर्व सांसद संजय निरूपम, आचार्य पवन त्रिपाठी, श्वेता शालिनी, कल्पना पटवारी, रितु जायसवाल, अभय सिन्हा सहित कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा और चाय से हुई, जिससे पूरे माहौल में अपनापन महसूस हुआ। इसके बाद विभिन्न विषयों पर तीन सत्रों में पैनल चर्चा हुई – साहित्य, सिनेमा और संस्कृति, राजनीति और शासन -बिहार एट द क्रॉसरोड्स, उद्यमिता और नवाचार -न्यू एज बिहारी पर चर्चाओं में साहित्यकारों, कलाकारों, नेताओं और युवा उद्यमियों ने अपनी बात रखी।

शुभसीता फाउंडेशन की संस्थापक मनोरमा झा ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, एक जन आंदोलन की शुरुआत है। आज हमने देखा कि बिहारियों में कितना सामर्थ्य, सम्मान और गर्व है। हम सब मिलकर बिहार का उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। पूर्व सांसद संजय निरूपम ने कहा, बिहारी जहां भी जाता है, अपनी छाप छोड़ता है। यह सम्मेलन एक गर्व का क्षण है और मैं आयोजकों को दिल से धन्यवाद देता हूँ।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का नि:शुल्क शिविर सम्पन्न

पद्म भूषण उदित नारायण ने कहा कि मैंने देशभर में गाया है, लेकिन मेरा दिल हमेशा बिहार के लिए धड़कता है। इतने सारे बिहारियों को एक मंच पर देखकर गर्व और भावुकता दोनों महसूस हो रही है। यह सम्मेलन सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत है जो बिहार की छवि को और भी मजबूत करेगा और देशभर में रहने वाले बिहारियों को एकजुट करेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button