बजट सत्र के दूसरे चरण पर बीजेपी-कांग्रेस का थ्री लाइन व्हिप

नई दिल्ली: बजट सत्र के दूसरे चरण को देखते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहने के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया है बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान संसद में अहम विधायी और अन्य जरूरी कामकाज होने की उम्मीद हैI

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन के साथ शुरू हुआ था और इसमें कुल 65 दिनों में 30 बैठकें तय की गई हैं. सत्र के पहले हिस्से का समापन 13 फरवरी को हुआ था, जिसमें 2026-27 के बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया था. यह उनका लगातार नौवां बजट था सत्र के पहले हिस्से में भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा को लेकर संसद में तीखी राजनीतिक बहस भी देखने को मिली थी राहुल गांधी द्वारा नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंशों का जिक्र करने पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध किया था

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

इसी मुद्दे को लेकर सदन में हंगामे के बाद आठ विपक्षी सांसदों को सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित भी कर दिया गया था.हंगामे के बीच 5 फरवरी को लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया था इसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था

उधर, राज्यसभा की कार्यवाही भी 13 फरवरी को स्थगित कर दी गई थी, जो तीन सप्ताह के अवकाश के बाद 9 मार्च को फिर से शुरू होगी, इस बीच 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने हैं और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी. उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकते हैंI (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button