कोई सरकारी भूमि बेचने नहीं देगी भाजपा : महेश्वर रेड्डी

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता ए. महेश्वर रेड्डी ने कहा कि नगर के कांचा गच्चीबावली स्थित हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) से संबंधित विवादित 400 एकड़ भूमि को बेचने के बजाए ईको पार्क का निर्माण किया जाए और उसके लिए सरकार विशेष निधियां भी जारी करे। भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए महेश्वर रेड्डी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गच्चीबावली स्थित 400 एकड़ भूमि किसी हाल बीजेपी बेचने नहीं देगी। न केवल गच्चीबावली भूमि बल्कि राज्य में कोई सरकारी भूमि बेचने नहीं दी जाएगी।

बिचौलियों को भुगतान और कांग्रेस पर हमला

उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुए बोफोर्स घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि बोफोर्स घोटालने में 64 करोड रुपये घूस दिए जाने के आरोप में गत कांग्रेस सरकार चली गई थी लेकिन आज तक भी कांग्रेस पर दाग लगा हुआ है। अब तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने 10 हजार करोड रुपये बैंक से कर्ज लेने के लिए 170 करोड रुपये बिचौलिया कंपनी को दे दिए जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश में पहली कांग्रेस सरकार ही जनता का पैसा बिचौलिया कंपनी को कमीशन के तौर पर दे रही है।

महेश्वर रेड्डी ने राज्य के आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू की आलोचना करते हुए कहा कि 10 हजार करोड़ रुपये के लोन लिए जाने पर बड़ी होशियारी से मंत्री ने जमीन पर सरकार ने कोई लोन नहीं लिया है कहकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री पद पर होने के बावजूद इस प्रकार जनता को कन्फ्यूज करने के लिए मंत्री जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।

यह भी पढ़ें… भूमि सुरक्षा सर्वोपरि : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

उन्होंने कहा कि मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा है कि गत बीआरएस सरकार ने भी बिना कोई काम किए 10 हजार करोड़ रुपये कर्ज लिया था लेकिन भाजपा का सवाल है कि अब तो सत्ता में कांग्रेस सरकार है क्यों बीआरएस पर केस दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने केटीआर को चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी सांसद कौन है, दम हो तो नाम सार्वजनिक करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button