हर जिले में रजाकार फिल्म प्रदर्शित करेगी भाजपा

Ad

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने निजाम के निरंकुश शासन के दौरान रजाकारों द्वारा किए गए अत्याचारों पर बनी रजाकार फिल्म की प्रशंसा करते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तेलंगाना के हर जिले में जनता को दिखाने का आह्वान किया।

रामचंदर राव ने बंजारा हिल्स स्थित प्रसाद लैब्स में रजाकार फिल्म देखने के बाद फिल्म के निर्माता गुडूरू नारायण रेड्डी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि निजाम के निरंकुश शासन में रजाकारों ने किस प्रकार जनता पर जुल्म ढाए थे, उसे सुंदर तरीके से फिल्माया गया है, जिसमें बैरानपल्ली, गुंड्रामपल्ली, वरकाला, वेई उरूला चेट्टू व जोडेघाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों में रजाकारों के खिलाफ हुए आंदोलनों आदि को भी दिखाया गया है।

यह भावी पीढ़ी को हैदराबाद संस्थान की मुक्ति के इतिहास से अवगत कराती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में किस प्रकार रजाकारों ने ज्यादतियाँ कीं और खूनी खेल खेला है, यह फिल्म में अच्छे तरीके से दिखाया गया है। इसके चलते राज्य सरकार द्वारा फिल्म को अवॉर्ड भी दिया गया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस को केद्र सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा।

Ad

यह भी पढ़ें… नीति आयोग की बैठक में नवाचार पर जोर

इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तिरंगा फहराएँगे और परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने पर 17 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा। अवसर पर सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, विधान परिषद सदस्य अंजी रेड्डी, कामारेड्डी के विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी, फिल्म के निर्माता गुडूरू नारायण रेड्डी व अन्य अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button