बोल्डर्स क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 14 अप्रैल से

हैदराबाद, भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संस्था बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा संयुक्त रूप से बोल्डर्स क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 17 अप्रैल तक गच्ची बावली स्थित बोल्डर हिल्स में किया जाएगा।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन में पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव, टी गोल्फ एलायंस के अध्यक्ष एवं सीईओ डॉ. एनआरएन रेड्डी एवं एम्मार प्रॉपर्टीज के मधुसूदन राव ने आयोजन की घोषणा की। अवसर पर खिलाड़ी युवराज संधु और शुभंक शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 1 करोड़ की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभंकर शर्मा रहेंगे मुख्य आकर्षण

इस प्रतियोगिता में भारत और विदेशों से 132 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे यह पीजीटीआई कैलेंडर के सबसे प्रतिस्पर्धी और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक होगा। स्ट्रोक प्ले फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट के दौरान 13 अप्रैल को पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अभ्यास राउंड होगा, 14 से 17 अप्रैल तक मुख्य प्रतियोगिता राउंड चलेंगे तथा 17 अप्रैल को पुरस्कार वितरण होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के अंतरराष्ट्रीय सितारे शुभंकर शर्मा मुख्य आकर्षण होंगे।

अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गांधास, हनी बैसोया और अजीतेश संधू शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के एन. थंगराजा प्रमुख हैं। कुल 10 देशों से 20 विदेशी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्थानीय चुनौती का नेतृत्व हैदराबाद के खिलाड़ी मोहम्मद अज़हर, विशेष शर्मा, सैयद सफदर हुसैन, एसएनएलजी वरम राजू, सुमित कोटवाल और अनिरुद्ध कामिरेड्डीपल्ली करेंगे।

यह भी पढ़ें… पार्कों के विकास के लिए एमएमसी का नया अभियान

कपिल देव ने कहा कि यह टूर्नामेंट पीजीटीआई कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण जोड़ है और नए स्थलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि हालाँकि वे क्रिकेट से काफी प्रेम करते हैं, लेकिन चाहते हैं कि दूसरे खेल और खिलाड़ियों को भी अवसर और प्रोत्साहन मिले।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button