श्री लक्ष्मी गणपति देवस्थान का ब्रह्मोत्सव आज से
हैदराबाद, श्री विजय लक्ष्मी गणपति देवस्थान, प्रशांत नगर के दसवें वार्षिकोत्सव के तहत ब्रह्मोत्सव शनिवार 14 से 16 जून तक भव्यता से आयोजित किया जाएगा।
आज यहाँ मंदिर समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री लक्ष्मी गणपति देवस्थान के ब्रह्मोत्सवम (10वें वार्षिक उत्सव) का शुभारंभ 14 जून को सुबह 9 बजे होगा। इसमें ध्वजारोहण, पुण्यवचनाम, अंकुरार्पण, गाय पूजा, गणपति पूजा और अभिषेक, गणपति होम, कलश स्थापना, मंडप आराधना, लक्ष्मी गणपति जप और होम, जन्म नक्षत्र होम, आरती चंदना यात्रा, पालकी सेवा रथ प्रदक्षिणा का कार्यक्रम होगा।
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गायन और प्रवचन का कार्यक्रम रहेगा। महोत्सव के द्वितीय दिवस रविवार, 15 जून को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर अनुष्ठान, लक्ष्मी गणपति जप, दशमांश होम और शाम 4 से 7 बजे तक जप और होम, जन्म नक्षत्र होम, आरती, चंदन यात्रा, पालकी सेवा रथ प्रदक्षिणा, 7 से रात 9 बजे महा भजन मंडली समूह भजन और कीर्तन, श्रीमद्भागवतम पारायणम तथा तृतीय दिवस सोमवार, 16 जून को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होम की पूर्णाहुति, मंदिर का भव्य जुलूस, कलश उद्वासन और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
यह भी पढ़ें… संस्कार धारा का सोना-चाँदी महातम्बोला संपन्न
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



