संस्कार धारा का सोना-चाँदी महातम्बोला संपन्न

हैदराबाद, संस्कार धारा-एक विचार द्वारा सिद्दिअम्बर बाजार स्थित होटल राजधानी में सोना-चाँदी महातम्बोला का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महातम्बोला में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये गये। मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल बल्दवा ने कार्यक्रम की सराहना की। संचालन श्यामा नावंदर ने किया। तम्बोला में चार राउंड रखे गये। काम्प्लीमेन्ट्री राउंंड सविता मालानी, शकुंतला पोरवाल, स्नेहल धूत ने संपन्न कराया। अल्का दरक के सौजन्य से साड़ी राउंड की जिम्मेदारी अंजना अट्टल और प्रेमलता कांकाणी ने संभाली।
स्मार्ट मोबाइल व स्मार्ट घड़ियों का राउंड पुष्पा दरक व निर्मला झंवर ने संपन्न कराया। कलावती जाजू एवं श्यामा नावंदर ने सोना-चौँदी राउंड संपन्न कराया। वेद ज्वेलर्स एवं शिवराज लक्ष्मी जैन ज्वेलर्स इस राउंड के प्रायोजक थे। मोबाइल के प्रायोजक अंकित दरक (पीयूष इंटरप्राइजेस एवं विजय दरक हैं।) अवसर पर कई सरप्राइज पुरस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम में नये सत्र के शुभारंभ के तहत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद को मिली नयी जिलाधीश
तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी एवं मंत्री मंजू लोहाटी ने शपथ दिलाई। नये सत्र के लिए श्यामा नावंदर ने अध्यक्ष तथा अंजना अट्टल ने मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रेमा जाजू, तारा जाजू, पद्मा बजाज, कविता अट्टल, निर्मला देवी बजाज, सीमा इन्नानी, अनुराधा तिवारी, राजू दम्मानी, मंजू तिवारी, किरण अट्टल, कमला राठी, चंद्रकला विजयवर्गीय, सुमन विजयवर्गीय, रेखा डागा, सुनीता दम्मानी, किशोरी लाहोटी, सुनीता हेड़ा आदि ने भाग लिया।
कोषाध्यक्ष प्रेमलता कांकाणी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



