यादगिरिगुट्टा के श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू
नलगोंडा, यादगिरिगुट्टा के श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी मंदिर को सालाना ब्रह्मोत्सव के लिए फूलों और रोशनी से सजाया गया है। ब्रह्मोत्सव बुधवार को शुरू हुआ, जिसमें पुजारियों ने स्वस्ति वचन पढ़े और खास रस्में निभाईं। 28 फरवरी तक चलने वाले इस ब्रह्मोत्सव के तहत पुजारियों ने सुबह वैदिक मंत्रों के बीच निजाभिषेक और विश्वकसेन आराधना की। शाम को परंपरा के अनुसार अंकुरार्पण किया गया। रस्में शुरू होने से पहले मंदिर और माडा वेदुलु के किनारे संप्रोक्षण किया गया। मंदिर के पुजारियों के अलावा रस्मों को करवाने के लिए 100 ऋत्विकों को बुलाया गया है।
ब्रह्मोत्सव की औपचारिक शुरुआत के तौर पर 19 फरवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहणम होगा, जिसके बाद शाम 6.30 बजे भेरी पूजा होगी। ब्रह्मोत्सव के दौरान भगवान को अलग-अलग अलंकारों से सजाया जाएगा, जिसमें 20 फरवरी को मत्स्यावतारम, 21 फरवरी को वटपत्र साईं, 22 फरवरी को श्री कृष्ण अवतारम और 23 फरवरी को गोवर्धन गिरि अलंकारम शामिल हैं। 24 फरवरी को एर्दुकोलू उत्सव होगा। भगवान का दिव्य विवाह 25 फरवरी को रात 9.30 बजे होगी। 26 फरवरी को रथोत्सवम और 27 फरवरी को सुबह 9.30 बजे चक्रतीर्थम होगा। ब्रह्मोत्सव अष्टोधारा शतघटाभिषेकम के साथ खत्म होगा।
यह भी पढ़ें… स्वच्छता को दें प्राथमिकता : रेवंत रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



