सोमाजीगुडा मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में ब्राइडल ज्वेलरी शो 10 अगस्त तक

हैदराबाद, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने सोमाजीगुडा शोरूम में ब्राइडल ज्वेलरी शो शुरू किया, जो आगामी 10 अगस्त तक जारी रहेगा। सौंदर्यपरक आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला इस शो में पेश की गयी।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय विवाह उत्सवों, पारंपरिक रस्मों और भावनात्मक क्षणों में आभूषणों के महत्व को ध्यान में रखते हुए मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने दुल्हन के लिए नया कलेक्शन तैयार किया है। शो में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रसिद्ध उप-ब्रांड जैसे भारतीय विरासत आभूषण और पारंपरिक हस्तनिर्मित आभूषण ब्रांड डिवाइन, डायमंड ज्वेलरी ब्रांड माइन और अनकट डायमंड ज्वेलरी ब्रांड एरा के नये कलेक्शन प्रदर्शित किये गये हैं।

मालाबार ने शो के दौरान विभिन्न प्रकार की छूट की घोषणा की है। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स सभी आभूषणों के लिए आजीवन रखरखाव, एक साल का सुनिश्चित बीमा, सोने के एक्सचेंज पर शून्य कटौती और बायबैक गारंटी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें… विशाल गोल्ड एंड डायमंड का नया शोरूम लांच

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button