अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का भाई गिरफ़्तार
हैदराबाद, अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी के भाई, जो दिल्ली विस्फोट मामले में जांच के घेरे में हैं, को मध्य प्रदेश पुलिस ने महू में वित्तीय धोखाधड़ी के सिलसिले में हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 25 साल पहले मध्य प्रदेश के महू में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोपी हामूद अहमद सिद्दीकी को रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया।
हामूद 2000 में कथित तौर पर एक फर्जी निजी बैंक स्थापित करने और सैकड़ों निवासियों को उनकी जमा राशि दोगुनी करने का वादा करके उन्हें लुभाने के बाद महू से गायब हो गया था। घोटाला सामने आने के तुरंत बाद वह अपने परिवार के साथ भाग गया था, जिससे अधिकारी दशकों तक उसकी तलाश करते रहे। उसे कल हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया।
25 साल बाद हैदराबाद से महू घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
महू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ललित सिंह ने हामूद को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, हामूद हैदराबाद में रह रहा था और शेयर ट्रेडिंग का काम करता था, लेकिन वह लोगों से कम ही मिलता था। दिल्ली बम विस्फोट की जाँच कर रही विशेष टीमों की जाँच के दौरान दिल्ली आतंकी हमले के सूत्रधार और अल फलाह विश्वविद्यालय के निदेशक जावेद अहमद सिद्दीकी के भाई हामूद अहमद सिद्दीकी का 25 साल पुराना वित्तीय घोटाला सामने आया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : सीसीटीवी टेक्नीशियन सौरभ हत्याकांड में 4 गिरफ्तार
दिल्ली बम विस्फोट की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या हामूद को अपने भूमिगत वर्षों के दौरान अपने भाई अल फलाह विश्वविद्यालय के निदेशक जावेद अहमद सिद्दीकी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता मिली थी। महू में वर्ष 2000 के दौरान एक फर्जी निजी बैंक चलाने और कथित तौर पर दोगुना रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करने का आरोपी हामूद दो दशकों से अधिक समय से लापता था। पुलिस ने कहा कि घोटाला सामने आने के तुरंत बाद वह अपने परिवार के साथ भाग गया। महू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ललित सिंह सिकरवार ने जांच अधिकारियों को बताया कि जाँचकर्ताओं द्वारा व्यापक जाँच के तहत निदेशक जावेद अहमद सिद्दीकी की पृष्ठभूमि की समीक्षा करने के बाद हामूद का पता लगाया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



