बुधादित्य राजयोग लाएगा सकारात्मक परिवर्तन

ग्रहों का समय-समय पर राशि-परिवर्तन मानव के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका असर सभी बारह राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। कई बार ग्रहों की खास स्थिति से शुभ योग का निर्माण होता है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है।

इसी कड़ी में सूर्य और बुध की युति होने वाली है। सूर्य और बुध की इस युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिसे बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, बुद्धि और निर्णय क्षमता पर विशेष रूप से देखने को मिलता है।

यह भी पढ़े : ज्योतिष में आवश्यक है जन्मपत्री के साथ कर्मपत्री

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य अभी मेष राशि में विराजमान हैं और 7 मई, गुरुवार को बुध भी इस राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए मेष राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा। बुधादित्य राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खास तौर पर मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button