ज्ञान की अग्नि में जलाएँ अहंकार की होलिका : रमेशजी

हैदराबाद, प्रह्लाद के नारायण भाव से न केवल उसका कल्याण हुआ, बल्कि उनकी बुआ होलिका की भी मुक्ति हो गई। पूर्ण समर्पण और श्रद्धा से अधिक बलवान और कल्याणकारी कुछ भी नहीं है। असुरों के साथ रहने के बावजूद प्रह्लाद की प्रभु में अडिग आस्था ने हिरण्यकश्यप के अहंकार को तोड़ा। हिरण्यकश्यप का कोई भी अत्याचार प्रह्लाद को हानि नहीं पहुँच सका, क्योंकि प्रह्लाद को हर व्यक्ति, वस्तु, स्थिति में नारायण के ही दर्शन होते थे। इसीलिए पहाड़, अग्नि, हाथी सभी ने प्रह्लाद के भावों के अनुसार उस पर अपनी कृपा बरसाई। अंत में नारायण ने नरसिंह अवतार के रूप में खंभे से प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध किया।

उक्त सद्गार सद्गुरु रमेशजी ने पूर्णानंद केंद्र, जनवाड़ा में आयोजित होली विशेष सत्संग में व्यक्त किए। रमेशजी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि मन को रंगने का त्यौहार है। इसके लिए सबसे पहले हमें अपने मन को प्रेम के पक्के रंग में रंगना होगा, क्योंकि हम दूसरों को वही रंग लगा सकते हैं, जो हमारे हाथों में लगा हो। प्रशंसा और आभार का गुलाल उड़ाते रहिए, प्रेम का रंग लगाते रहिए, इससे न केवल आपका दिन, बल्कि पूरा जीवन रंग-बिरंगे रंगों से खिला रहेगा।

यह भी पढ़ें… मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप

राधा प्रेम तथा कृष्ण ज्ञान का अवतार

रमेशजी ने राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम के प्रतीक बरसाने की लठमार होली और वृंदावन की होली का रहस्य प्रकट करते हु उन्होंने कहा कि राधा प्रेम का अवतार और कृष्ण ज्ञान का अवतार हैं। दोनों का योग ही हमें परम चेतना में लीन करता है। राधा का वास्तविक अर्थ है प्रेम की सदा बहने वाली धारा या गंगा जो समुद्र में लीन होने के लिए सदा बहती ही जाती है। कोई भी पत्थर, कचरा, गंदगी, पेड़ उसका मार्ग नहीं रोक सकते। वह तो निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती ही जाती है। बिल्कुल इसी तरह हमें भी अपने भीतर प्रेम की धारा को बहते रहने देना है, नहीं तो हमारे मन से दुर्गंध आने लगेगी। जिस प्रकार ठहरे हुए पानी में काई लग जाती है और सड़न पैदा होती है।

गुरु माँ ने होली के चार विशेष बिंदुओं होलिका दहन, राधा -कृष्ण प्रेम, रंगोत्सव और होली मिलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने द्वैत से अद्वैत की ओर बढ़ने का ज्ञान दिया। स्वामीजी की आरती, लठमार होली, फूलों की होली, विशेष कीर्तन-भजन, नृत्य, कॉमेडी शो का सभी ने आनंद लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button